डिजिटल डेस्क,मुंबई। हर किसी का सपना होता है कि वो मुंबई में अपना एक घर खरीदें। क्योंकि सपनों के शहर सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, लेकिन फिलहाल प्रापर्टी की कीमतें आसमान छू रहीं है, जिसकी वजह से किसी भी शहर में घर खरीदना एक आम इंसान के लिए आसान नहीं है। हालांकि, बॉलीवुड स्टॉर्स के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं हैं,इसलिए आज हम आपको बताएंगें कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के नाम जिन्होंने हाल ही में मुंबई शहर में नए साल के साथ अपना नया घर खरीदा है।
1- जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक अपार्टमेंट खरीदा,जो कि, जुहू इमारत में 14 वीं, 15 वीं और 16 वीं मंजिल पर 3,456 वर्ग फीट में फैली हुई है। स्क्वैयर फीट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी के इस नए घर की कीमत 39 करोड़ रुपये है और इसके लिए उन्होंने 78 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी है।
2- करीना कपूर खान
करीना अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले एक नए घर में शिफ्ट हो गई थी। उनका ये घर पिछले घर की तुलना में बड़ा है। बता दें कि,नए घर को सैफ और करीना ने दोनो बच्चों के स्पेस को ध्यान में रखते हुए खुद डिजाइन करवाया है,जिसमें एक बड़ा छत, एक स्विमिंग पूल, आउट एरिया, लाइब्रेरी, नर्सरी, और तैमूर के लिए पर्सनल स्पेस भी है।
3- पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े ने भी हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान नया घर खरीदा है। ये घर 3 बी एच का है,जिसमें समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है और पूजा के माता-पिता के घर के करीब है।
4- सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा,जो अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा,मां.. पूनम सिन्हा और भाई...लव और कुश के साथ रहती थी। उन्होंने काफी लंबे समय के बाद मुंबई में अपना एक नया घर खरीद लिया है। उन्होंने बांद्रा में 4BHK फ्लैट खरीदा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3bE7iV7
0 Comments