डिजिटल डेस्क ( भोपाल)। एक्टर अंगद बेदी आज (फरवरी 6) अपना 38वां बर्थ-डे मना रहे हैं। उनकी एक्ट्रेस पत्नी नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समुंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताते हुए दोनों ने अपनी 1 तस्वीर और एक वीडियो शेयर की हैं। इसके कैप्शन में नेहा ने लिखा है कि 'आज के दिन का नाम बदलकर #AngadBedi day...  #happybirthday my love...। 

 
फोटोज में अंगद शर्टलेस अवतार में हैं और नेहा सफेद मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं और पीछे बैकग्राउंड में समुंदर दिख रहा है। अंगद के कई दोस्तों और प्रशंसकों ने भी एक्टर को अपने-अपने अंदाज में बधाई दी है। कैटरीना कैफ ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो @angadbedi," दिल की इमोजी के साथ। ताहिरा कश्यप ने भी कैटरीना स्टाइल में अंगद को विश किया है।  

अंगद ने 2020 में अपनी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में डिजिटल प्रीमियर के साथ एक शानदार शुरुआत की थी । उन्होंने फिल्म में मुख्य स्टार, जान्हवी कपूर के भाई की भूमिका निभाई। उन्हें वेब शो, मम भाई में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई थी। 
 
अंगद ने 2018 में एक्ट्रेस नेहा धूपिया से शादी की थी और नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। नेहा उनसे उम्र में भी 2 साल बड़ी हैं। 10 मई, 2018 में अंगद और नेहा ने अपनी शादी से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया था। अपनी शादी के 6 महीने बाद, 18 नवंबर, 2018 को, नेहा और अंगद ने अपने जीवन में एक छोटी सी गुड़िया (मेहर धूपिया बेदी) का स्वागत किया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Happy Birthday: Neha Dhupia share the pictures with birthday boy Angad Bedi
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36KFNYo