डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करती है। इसी दौरान उन्होंने अपनी जेठानी सोफी टर्नर को उनके 24वें जन्मदिन पर एक पोस्ट के जरिए बधाई दी है। प्रियंका के साथ निक जोनस ने भी अपनी भाभी को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी की एक फोटो शेयर की जिसमें, सोफी सुनहरें गोल्डन बालों में बेहद खुबसूरत नजर आ रही है। फोटो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा,"हैप्पी बर्थडे सोफी।" 

Bollywood actress priyanka chopra wished her sister in law sophie turner on her 24th birthday

बता दें कि, प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस ने भी सोफी को बर्थडे विश किया है। निक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सोफी, निक, उनके भाई और प्रियंका साथ नजर आ रहे है। इसके अलावा सोफी के पति जो जोनस ने भी अपनी पत्नी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा,'मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन मुबारक। जिंदगी तुम्हारी साथ बेहतर लगती है।' बता दें कि, अक्सर प्रियंका और सोफी को एकसाथ स्पॉट किया जाता है। वही सोफी टर्नर गेम ऑफ थ्रोन्स जैसे पॉपुलर शो में काम कर चुकी है।

साल 2017 में सोफी और निक के बड़े भाई जो जोनस की सगाई को लेकर खुलासा हुआ था,जिसके 2 साल बाद दोनों ने की दो शादी सेरेमनी हुई। पहली सेरेमनी 1 मई 2019 को बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड के बाद लास वेगास में रखी गई थी तो दूसरी बार जून में दोनों ने फ्रांस में शादी की थी। सोफी ने हाल ही में एक बेबी गर्ल को भी जन्म दिया है,जिसके बाद प्रियंका और निक जोनस चाचा-चाची बन गए है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nick Jonas and Priyanka Chopra wished Sophie Turner on her birthday
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3qMoRsu