डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों एक्टिंग और फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कंगना को पंगा लेना काफी पसंद हैं,इसलिए वो अक्सर विवादित ट्वीट कर मुश्किलों में पड़ जाती हैं। इसी दौरान एक बार फिर कंगना को कोर्ट ने नोटिस भेजा हैं और ये नोटिस जावेद अख्तर की वजह से आया हैं। वही कंगना ने अपने एक ट्वीट में जावेद के शिकायत के बाद कहा था कि,'आज एक और समन आया है मेरे लिए। तुम सब साथ आ जाओ। मुझे जेल में डालो, टॉर्चर करो और चाहे तो 500 केस मेरे खिलाफ फाइल करो। लेकिन मर कर भी मेरी राख कहेगी मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी।'

बता दें कि, मुंबई मेट्रोपोलिटन मेजिस्ट्रेट ने कंगना को नोटिस जारी किया हैं। दरअसल, पिछले महीने जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाते हुए कहा था कि, एक्ट्रेस ने कई न्यूज चैनल्स में उनके खिलाफ विवादित बयान दिए हैं। इन्हीं बयानों के खिलाफ जावेद अख्तर ने कंगना पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

जावेद अख्तर की शिकायत पर कंगना को एक और समन, एक्ट्रेस बोली- मर कर भी तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूंगी | Summons for Kangana Ranaut In Defamation Case Filed By Javed

छवि खराब करने का आरोप 
जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए ये भी कहा था कि, वो काफी सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कंगना के बयानों से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा हैं,जिसको लेकर कंगना ने अपनी सफाई में कहा था कि,जावेद अख्तर ने उन्हें ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी और अगर वह केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। जिसके बाद कंगना के इस स्टेटमेंट के खिलाफ जावेद ने शिकायत दर्ज की थी। 

मैं तुम सब भेड़ियों को नहीं छोड़ूँगी: जावेद अख्तर वाले केस में समन पर कंगना रनौत



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Javed akhtar file defamation case against of bollywood actress kangana ranauts
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3r9SKCD