डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड की फेमस गर्ल गैंग, करीना, करिश्मा, मलाइका और अमृता अरोड़ा अक्सर पार्टी करते नजर आते हैं। ज्यादातर त्योहारों में भी ये एक-दूसरे के घर जाते हैं। इस दौरान मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के बर्थडे पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और मलाइका, उनके घर पार्टी करने पहुंचें। जिसकी एक तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
बता दें कि, अमृता अरोड़ा ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई वाले घर पर रखी थी। ये अमृता का 43वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा की बेस्ट फ्रेंड करिश्मा कपूर और करीना कपूर खास अंदाज में दिखाई दी और बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अमृता अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।
इस तस्वीर में मलाइका, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला और अमृता अरोड़ा एक साथ नजर आ रही हैं। वही बेबो अपने बेबी बंप के साथ स्टाइलिश अंदाज तो करिश्मा कपूर व्हाइट ड्रेस को कैरी करती हुई नज़र आ रही हैं। साथ ही अमृता की बहन और एक्ट्रेस मलाइका ने भी व्हाइट ड्रेस रखी हैं,जिसमें वो हर बार की तरह एकदम फिट नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी बहन अमृता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, हमेशा तुम्हारे साथ मेरी छोटी बहन, साथ में ऊचाइयों को देखना, हमेशा साथ में हंसना, रोना, लड़ना ,खाना बनाना और खाना, सफर में साथ रहना लव यू। ढेर सारा प्यार।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jg3GvN
.
0 Comments