डिजिटल डेस्क,मुंबई। हर किसी का सपना होता है कि वो मुंबई में अपना एक घर खरीदें। क्योंकि सपनों के शहर सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, लेकिन फिलहाल प्रापर्टी की कीमतें आसमान छू रहीं है, जिसकी वजह से किसी भी शहर में घर खरीदना एक आम इंसान के लिए आसान नहीं है। हालांकि, बॉलीवुड स्टॉर्स के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं हैं,इसलिए आज हम आपको बताएंगें कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के नाम जिन्होंने हाल ही में मुंबई शहर में नए साल के साथ अपना नया घर खरीदा है। 

1- जान्हवी कपूर

Pictures: Jahnvi Kapoor's Mumbai, Lokhandwala House | VOGUE India | Vogue India
जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक अपार्टमेंट खरीदा,जो कि, जुहू इमारत में 14 वीं, 15 वीं और 16 वीं मंजिल पर 3,456 वर्ग फीट में फैली हुई है। स्क्वैयर फीट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जान्हवी के इस नए घर की कीमत 39 करोड़ रुपये है और इसके लिए उन्होंने 78 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी है। 

2- करीना कपूर खान

In Pics: Check out Kareena Kapoor and Saif Ali Khan's lavish new Mumbai home
करीना अपने दूसरे बच्चे के आने से पहले एक नए घर में शिफ्ट हो गई थी। उनका ये घर पिछले घर की तुलना में बड़ा है। बता दें कि,नए घर को सैफ और करीना ने दोनो बच्चों के स्पेस को ध्यान में रखते हुए खुद डिजाइन करवाया है,जिसमें एक बड़ा छत, एक स्विमिंग पूल, आउट एरिया, लाइब्रेरी, नर्सरी, और तैमूर के लिए पर्सनल स्पेस भी है। 

3- पूजा हेगड़े

Pooja Hegde Luxury Life | Net Worth | Salary | Cars | House |Marriage |Family | Biography - YouTube
पूजा हेगड़े ने भी हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान नया घर खरीदा है। ये घर 3 बी एच का है,जिसमें समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है और पूजा के माता-पिता के घर के करीब है। 

4- सोनाक्षी सिन्हा

Sonakshi Sinha house, Juhu, Mumbai: A peek inside Ramayan bungalow
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा,जो अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा,मां.. पूनम सिन्हा और भाई...लव और कुश के साथ रहती थी। उन्होंने काफी लंबे समय के बाद मुंबई में अपना एक नया घर खरीद लिया है। उन्होंने बांद्रा में 4BHK फ्लैट खरीदा है। 

All You Need to Know About Sonakshi Sinha's Luxurious New House in Mumbai - Celebrity, Cosmopolitan India



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood actresses who recently bought homes in mumbai
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3b3XbK4